फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये वर्ष की पूर्व संध्या में जश्न में डूबा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नये साल के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह जश्न का माहौल रहा। हालांकि पुलिस की सख्ती भी दिखाई दी लेकिन होटल, रेस्टोरेंट और लॉज जमकर धूम रही।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर शासन ने इस बार नये साल के जश्न पर पाबंदी लगाई है। लेकिन शहर के लोगों ने सर्द रात में कोहरे के बीच नये साल का अपने अंदाज में स्वागत किया। गेल गांव में शुक्रवार रात देर रात लोग जश्न सादगी के साथ मनाते दिखे।
विज्ञापन

यहां पर बच्चों के लिए कार्टून के कटआउट बनाए गए। परिसर को रंग बिरंगी झालरों व 2022 के आगाज को दर्शाते हुए झांकियां सजाई गई। वहीं, शहर में कुछ जगहों पर रात में कर्फ्यू लगने से पहले ही युवा पटाखे फोड़कर एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते दिखे। कई होटलों में तो संगीत की धुनों पर लोग थिरके और नये साल का जश्न मनाया। लेकिन रात के 10 बजते ही सन्नाटा नजर आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें