फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने सामान से बन रहा नया बिजली सबस्टेशन

Fri, 22 Jan 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा शासनकाल में स्वीकृत 132 केवी देवकली बिजली सब स्टेशन के निर्माण में पुरानी और जर्जर मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। इससे नए बिजली उप संस्थान की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। जबकि इस केंद्र के निर्माण के लिए 25 करोड़ का बजट पहले ही स्वीकृत हो चुका है। लोगों का मानना है कि बिजली सबस्टेशन पर लगाई जा रही पुरानी मशीनरी भविष्य में उनके लिए सिरदर्द न जाएगा। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


मायावती शासनकाल में स्वीकृत 132 केवी देवकली बिजली उप संस्थान के निर्माण को दोबारा शुरू कराए जाने की सपा सरकार में स्वीकृति तो दे दी, लेकिन जिले के प्रति नेताओं की खराब मानसिकता आज भी नहीं बदल सकी है। हालत यह है कि जिले में निर्माणाधीन 132 केवी बिजली उप संस्थान में फर्रुखाबाद के कायमगंज में बनाए जा रहे 220 केवी बिजली उप संस्थान से हटाई गई मशीनरी लगाई जा रही है। वहीं मामले में जिले के व्यापारी नेताओं ब्रजेंद्र गुप्ता, राजेश बाजपेई, रमेश चंद्र पुरवार, जमाली सिंह आदि ने बिजली उप संस्थान में गुणवत्ता परक मशीनरी का ही उपयोग कराए जाने की मांग की है।

एक्सईएन ट्रांसमिशन रामवीर सिंह ने बताया कि औरैया 132 केवी बिजली उप संस्थान में दो गुणा बीस एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। चूंकि बीस एमवीए के ट्रांसफार्मर अब नए बनते नहीं हैं। इसलिए जो उपलब्ध हैं उन्हें का उपयोग किया जा रहा है। मशीनरी कोई पुरानी नहीं होती। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                    
                                
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें