फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निवेश से नया विश्वास थीम पर बढ़ाया उत्साह

Sat, 21 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में ‘निवेश से नया विश्वास’ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें मंडल के एक अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यमियों को सम्मानित किया गया। अधिकारी ने कहा कि औरैया में उद्यम स्थापना की अपार संभावनाएं हैं। इसमें गेल में निर्मित प्लास्टिक दानों के कारण यहां पर उत्तर प्रदेश के अलावा भी अन्य प्रदेशों के निवेशक रुचि दिखा रहे हैं।
कार्यक्रम में उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत यूपीकॉन संस्था द्वारा प्रशिक्षित युवा आयुष कुमार, सौरभ सिंह, अनिल, रजत सहित निवेशकर्ता गोविंद यादव, मंगलेश सिंह, विशाल पांडेय व प्रशांत शुक्ला को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित रोजगार मेले के तहत ढाई लाख से ज्यादा वेतन पर चयनित शिवम कुमार, शौरबी, नितिन सिंह, आयुष सिंह, उदित दीक्षित, अर्चना देवी, मयंक सक्सेना व विशाल को सम्मानित किया। वहीं, गैस आपूर्ति के लिए उन्होंने डीएम से कंट्रोल रूम बनाने के लिए कहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें