बबीना चौकी के भवन में लगा बोर्ड।
- फोटो : बबीना चौकी के भवन में लगा बोर्ड।
औरैया। दिबियापुर थाना की बबीना पुलिस चौकी का अब अपना भवन होगा। इसके लिए यहां पर नए भवन का निर्माण होगा। शासन स्तर से नए भवन निर्माण की मंजूरी मिल गई। इसके लिए 1.32 करोड़ का बजट मिला है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र में बबीनापुर पुलिस चौकी काफी समय से संचालित है, लेकिन यह जर्जर भवन में चल रही है। इस कारण यहां पर हर समय खतरा बना रहता है। साथ ही कामकाज निपटाने में भी दुश्वारी होती है। इसे देखते हुए पुलिस विभाग ने दिबियापुर थाना क्षेत्र की बबीना पुलिस चौकी के नए भवन निर्माण का प्रस्ताव बनाया था।
अब मंजूरी मिलने के बाद नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन पहले ही चिह्नित कर ली गई थी। जल्द निर्माण शुरू होगा। बबीना चौकी इंचार्ज राकेश मोहन ने बताया कि भवन काफी जर्जर है। अब नए भवन के निर्माण से काफी कुछ सहूलियत मिलेगी।