फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर पर बनेगा नया पुल, 2.5 करोड़ रुपए अवमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर दिबियापुर स्थित 165 वर्ष पुराने जर्जर नहर पुल के स्थान पर जल्द ही नए पुल का निर्माण होगा। शासन ने 2.58 करोड़ रुपए अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह में जर्जर नहर पुल को हाइट गेज लगाकर बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव की ओर से प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को भेजे गए पत्र में दिबियापुर में पुल के लिए धनराशि आवंटित किए जाने की जानकारी दी गई है। औरैया के दिबियापुर कस्बे में बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर लघु सेतु निर्माण में 3.22 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इसके सापेक्ष 2.58 करोड़ रुपए अवमुक्त करने की स्वीकृति मिली है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। पुल पर हाइट गेज लगने के बाद से औरैया के विभिन्न कस्बों समेत झांसी, उरई, कन्नौज, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर आदि जिलों के बड़े वाहनों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर गुजरना पड़ रहा है। नहर पुल पर रास्ता और अधिक संकरा होने से अक्सर जाम लगता है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में नहर पुल पर जाम की समस्या और अधिक विकराल होने की आशंका जताते हुए अमर उजाला ने दो अक्तूबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी। एक्स (पूर्व में नाम ट्विटर) पर अमर उजाला में प्रकाशित खबर को पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने ट्वीट किया था। जवाब में पीडब्ल्यूडी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई थी कि लघु सेतु के निर्माण के लिए 327.87 लाख रुपए की स्वीकृति हेतु अभियंता कार्यालय लखनऊ से 21 अगस्त को शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एसके तिवारी का कहना है कि उन्हें शासन से धनराशि अवमुक्त किए जाने संबंधी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें