अछल्दा । कस्बा के बहारपुरा रोड स्थित नेविलगंज तिराहे पर लगा ट्रांसफार्मर 15 दिन बाद भी बदला नहीं जा सका। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
कस्बा हरीगंज बाजार का बुधवार रात लगभग दो बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे सुबह लोगों को पानी की दिक्कत हुई। आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं के इनवर्टर भी बंद हो गए। जिससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में दिन बिताना पड़ा। खास बात यह है कि कस्बे में बिजली उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर एक ट्राली ट्रांसफार्मर मुहैया कराया गया है। जिसको जरूरत के समय वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर उपयोग किया जाना चाहिए। एक पखवारा बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। इससे उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है।
एसडीओ इंचार्ज रघुनाथ मित्तल ने बताया कि पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। हरीगंज बाजार का ट्रांसफार्मर रख कर रात तक सप्लाई चालू की जाएगी।