फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नेताजी आगे आए बस अड्डे की जगह दिलवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। औरैया बस स्टैंड इन दिनों अपनी पहचान स्थाई रखने के लिए मशक्कत कर रहा है। जगह न मिलने से बसों का संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा है। यात्रियों को भी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि जगह में संचालित दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन

शहरवासी बताते हैं कि औरैया विधान सभा के सत्ता पार्टी किसी भी नेता द्वारा रोडवेज बस स्टैंड को अपनी जगह दिखाने की ठोस पहल नहीं की जा रही है। जिसके चलते आलम यह है कि डिपो को अपनी जगह नहीं मिली है। ऐसा नहीं है कि शहर व आस-पास हाईवे किनारे सरकारी जमीन उपलब्ध न हो। सब होते हुए भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसे नजर अंदाज किए हुए हैं।



कम जगह मिलने पर दूसरे स्थान पर बस स्टैंड बनवाया जा सकता है। यहां वर्कशाप में बस में काम होने के बाद बसें बस स्टैंड पर पहुंचेंगी। तो वहां बसों को सही से खड़ा किया जा सकता है। जिससे यात्रियों को बसों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा।- श्याम शुक्ला
विज्ञापन




जगह पर्याप्त होने पर बसों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जाएगा। अलग-अलग रूटों के हिसाब से बसें यात्रियों को मिलेंगी। तो वहीं यात्रियों को अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।- सीताराम

-

बस स्टैंड अपनी जगह में संचालित होगा तो यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी आएगी तो राजस्व में भी इजाफा देखने को मिलेगा। इससे अधिकारियों और जनपद दोनों का ही नाम होगा।- राकेश बाबू



भले ही डिपो में बसों का संख्या में बढ़ोत्तरी हुई हो। लेकिन यहां पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। इतना ही नहीं चालकों व परिचालकों को भी बस स्टैंड जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाती है। जिससे वह भी परेशान रहते है।- बिगनेश दिवाकर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें