फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चाचा पर तमंचा तानने वाले भतीजों को पकड़ा

Wed, 22 Oct 2025 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। ग्रामीणों ने किशनपुर निवासी एक युवक को तमंचे के साथ पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक ने चाचा पर तमंचा तानते हुए दौड़ा लिया था। घर में घुसकर उन्होंने जान बचाई। चाचा का आरोप है कि भतीजे ने बिना बताए ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेच दिया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी महेंद्र सिंह पाल सेना से सेवानिवृत होकर परिवार के साथ ग्वालियर में रहते है। गांव में उनके तीन भाई रहते हैं। महेंद्र सिंह ने दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेचने का आरोप भतीजे पर लगाया है। जब दीपावली पर वह घर पहुंचे तब इसकी जानकारी हुई। भतीजे से ट्रैक्टर ट्रॉली बेचने के बारे में पूछा तो गुस्से में घर के अंदर पहुंचा और तमंचा लेकर बाहर आ गया। तमंचे में कारतूस डालते के बाद चाचा पर तानकर दौड़ा लिया। जान बचते हुए चाचा दौड़कर घर में घुस गए।
जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को तमंचे के साथ पकड़ लिया जिसे बाद में थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। चाचा का आरोप है कि भतीजा का एक लूट का मामला थाने में दर्ज हैं। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें