फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रामऔतार अस्पताल के संचालक का भतीजा गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -24- आरोपी गौरव सिंह। स्रोत:पुलिस - फोटो : मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
औरैया। डॉक्टर सौरभ बाजपेयी के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी गौरव सिंह निवासी आनेपुर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गौरव रामऔतार मेमोरियल अस्पताल के संचालक एसपी सिंह का भतीजा है। इससे पहले पुलिस ने संचालक के जीजा मुख्य आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार किया था।
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी निवासी डॉ. सौरभ रामऔतार मेमोरियल अस्पताल में तैनात थे। उन्होंने स्टाफ और प्रबंधन की प्रताड़ना से आहत होकर पांच दिन पहले यमुना नदी में छलांग लगाकर जान दे दी थी। इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइव पर अपनी व्यथा भी सुनाई थी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश जारी किए थे। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मिहौली पुल और आनेपुर के समीप घेराबंदी की। वहां से पुलिस ने आरोपी गौरव सिंह को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अन्य की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। इस मामले में दो दिन पहले ही पुलिस ने अस्पताल संचालक एसपी सिंह व मोहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को सर्वेश सिंह को भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें