फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में न बिक्री लाइसेंस मिला न स्टाक रजिस्टर

Sat, 01 Aug 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
खरीफ सीजन में किसानों को आवश्यक खाद उपलब्ध कराने और बाजार में खाद की गुणवत्ता बरकरार रखने को शुक्रवार को कृषि अधिकारियों ने खाद की दुकानों पर छापामारी अभियान चलाया।
विज्ञापन



छापामारी के दौरान बिना लाइसेंस अथवा अनियमित स्टाक पाए जाने पर विभाग से पांच दुकानदारों के विरुद्ध नोटिस देकर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। छापेमारी में कृषि विभाग टीम ने 32 उर्वरकों के नमूने लिए।


 
डीडी कृषि डा. बनारसी यादव की अगुवाई में भदौरिया खाद भंडार पर छापा मारा, यहां टीम को दुकानदार का बिक्री लाइसेंस तक मौके पर नहीं मिला। इससे खफा डीडी कृषि ने दुकानदार के विरुद्ध नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने बिधूना कस्बे में लालता प्रसाद गौरव कुमार की फर्म पर छापा मारा। टीम को स्टाक रजिस्टर तथा शर्मा खाद भंडार पर बिक्री लाइसेंस व बिल-बुक नदारत मिली। दुकानदारों से स्पष्टीकरएा तलब किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।


इसके अलावा सेंगर खाद भंडार कस्बा उमरैन की दुकान पर स्टाक अनियमित मिला। उक्त दुकानदार को नोटिस देकर जवाब तलब किए जाने की कार्रवाई की।


भाग्यनगर, अछल्दा व सहार ब्लाकों की जिम्मेदारी संभाल रहे एसडीओ कृषि सुमित कुमार ने कसबा दिबियापुर में राजपूत खाद भंडार की दुकान पर छापा मारा। इस फर्म पर टीम को स्टाक रजिस्टर गायब मिले। दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है।


 
छापामारी अभियान में टीमों ने औरैया में 15,  बिधूना में सात, अछल्दा में तीन, सहार में दो तथा अजीतमल में दो उवर्रकों के नमूने लिए। बताया कि अभियान में एमओपी (पोटास) के चार, जिंक के दो तथा डीएपी के 26 नमूने संग्रहित किए गए हैं। बताया कि लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें