फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवा संगम फेस-4 का हिस्सा बनीं नेहा कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। आईआईटी कानपुर व केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्नाटक की ओर से दिबियापुर की छात्रा नेहा कुशवाहा ने कर्नाटक भ्रमण किया। यह आयोजन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर संचालित कार्यक्रम युवा संगम फेस-4 के तहत किया गया था।
सात मार्च से 17 मार्च तक चले इस आयोजन में प्रदेश के कुल 33 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। पूर्वजों की याद में पौधरोपण मुहिम से पर्यावरण संरक्षण में 3331 पौधों के दान और रोपण से राष्ट्रीय पहचान बना चुकीं दिबियापुर निवासी नेहा कुशवाहा को कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर मिला। नेहा कुशवाहा के अनुसार उन्होंने पूरी दुनिया में अपना सर्वोच्च स्थान कायम करने वाली और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा लहराने वाली इसरो को देखा।
विज्ञापन

स्टार्ट-अप की प्रगति से लेकर कर्नाटक की परंपराओं में भरी शालीनता को देखा व उसे महसूस किया। कई प्रमुख स्थानों के साथ बेंगलुरू स्थित राजभवन व विधानसभा का भ्रमण किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत को 31 अक्तूबर, 2016 को लांच किया गया था। इसी के तहत शुरू किया गया युवा संगम कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)- 2020 से प्रेरित है।
विज्ञापन

यह ऑन-कैंपस और ऑफ-कैंपस छात्रों सहित युवाओं के लिए एक राज्य, केंद्र शासित प्रदेश से दूसरे राज्य, केंद्र शासित प्रदेश तक शैक्षणिक-सह-सांस्कृतिक पर्यटन आयोजित करने पर केंद्रित है। इन दौरों के दौरान प्रतिभागियों को पांच व्यापक क्षेत्रों- पर्यटन, परंपरा, प्रगति, परस्पर संपर्क और प्रौद्योगिकी के तहत बहुआयामी एक्सपोजर प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें