फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सर्वाधिक दूरी तक चक्का एवं गोला फेंक शिवप्रताप ने दो स्वर्ण जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। नेपाल के काठमांडू में हुई तीन दिवसीय तृतीय इंडो इंटरनेशनल एथलेटिक गेम्स में गांव सराय पुख्ता निवासी शिवप्रताप सिंह जादौन ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। शिव प्रताप द्वारा डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) एवं शॉट पुट (गोला फेंक) में स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है। वह सीओडी कानपुर में तैनात हैं।
विज्ञापन


गांव सराय पुख्ता निवासी शिव प्रताप सिंह जादौन ने 14 से 16 मार्च तक नेपाल के काठमांडू में चले तीन दिवसीय स्पर्धा में प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने आयु वर्ग में भारत की ओर से प्रतिभाग किया। उन्होंने 41.96 मीटर चक्का फेंक कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया जबकि गोला फेंक स्पर्धा में 13.90 मीटर दूर गोला फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया। शिव प्रताप सिंह वर्तमान में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक कार्यालय (सेना) लखनऊ के अधीनस्थ कार्यालय स्थानीय लेखा परीक्षा, सीओडी कानपुर में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें