फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जल योद्धा सम्मान के लिए नेहा आमंत्रित

Tue, 23 Dec 2025 06:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाली विकास कुंज निवासी नेहा कुशवाहा का चयन जल योद्धा सम्मान के लिए किया गया है।
विज्ञापन

नीति आयोग समर्थित जल योद्धा अभियान की ओर से उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। आमंत्रण पत्र में उल्लेख है कि नेहा कुशवाहा की तरफ से पूर्वजों की याद में किए जा रहे पौधरोपण एवं जल संरक्षण संबंधी प्रयास बढ़ते जल संकट के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
नेहा अब तक 3541 पौधे रोपित कर चुकी हैं। उनके प्रयास भावी पीढ़ियों की जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में प्रेरणास्रोत हैं। जल योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। इसकी तिथि व स्थान की सूचना शीघ्र दी जाएगी।
विज्ञापन


नेहा के चयन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हालांकि इससे पूर्व भी उनको राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं जल शक्ति मंत्रालय की तरफ से वाटर हीरो अवाॅर्ड मिल चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें