फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राष्ट्रीय पैरा स्विमर मेडलिस्ट विनीत गुप्ता हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। इटावा के सराय भूपत में हुए सक्षम के प्रांतीय योजना बैठक अधिवेशन में राष्ट्रीय पैरा स्विमर मेडलिस्ट दिव्यांग शिक्षक विनीत गुप्ता को सम्मानित किया गया। सक्षम के जिला समन्वयक क्रीड़ा आयाम विनीत गुप्ता ने बताया कि अधिवेशन में सभी दिव्यांगों को दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया गया।

रविवार को इटावा में सराय भूपत के पंचशील इंटर काॅलेज में हुए अधिवेशन में विनीत गुप्ता को सम्मानित किया गया। सक्षम के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर शरद बाजपेई, प्रांतीय सचिव डॉक्टर प्रशांत मिश्रा समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें यह सम्मान दिया। दिव्यांग शिक्षक विनीत गुप्ता ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुई फ्री स्टाइल राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन

वह उत्तर प्रदेश की टीम में सम्मिलित हुए थे। यहां प्रांतीय सह सचिव पंकज तिवारी को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया। विनीत के अनुसार अधिवेशन में देश हित के लिए अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही दिव्यांगों को खेल और समाज से जोड़ने के लिए पेरा गेम्स को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए वर्ष भर की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

अधिवेशन में करीब 14 जिलों के शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए थे। औरैया से सक्षम की राष्ट्रीय महिला सह प्रमुख सुमन चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, प्रांतीय सह सचिव पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक आयाम उमेश द्विवेदी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें