फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 30 लाख से बनेगा नरायनपुर मोहल्ले का तालाब

Thu, 07 May 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के दिबियापुर रोड किनारे नरायनपुर मोहल्ले में सालों से तालाब गंदगी का पर्याय बना हुआ है। अब पालिका इसका सौंदर्यीकरण कराएगी।
विज्ञापन

तकरीबन 30 लाख की लागत से यहां पर साफ-सफाई के बाद फुटपाथ व ओपन जिम बनेगी। तीन माह में यह कार्य पूरा भी हो जाएगा।
नरायनपुर मोहल्ला स्थित तालाब बारिश के दिनों में उफना जाता है। तालाब की गंदगी सड़कों तक आ जाती है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। गंदगी की वजह से मच्छरों व जहरीले कीड़ों का भी खतरा रहता है। स्थानीय लोगों की ओर से लगातार इस तालाब को भव्य बनाए जाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में पालिका ने तालाब को भव्य बनाने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

यहां पर तालाब की सफाई के साथ ही चारों ओर फुटपाथ बनाया जाएगा। पौधरोपण भी किया जाएगा। तालाब किनारे खाली पड़ी जमीन पर ओपन जिम भी बनाई जाएगी। जहां पर लोग कसरत कर सकेंगे। पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि नरायनपुर मोहल्ले के तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। अगले माह से यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें