फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कैरम प्रतियोगिता में नंदनी ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कानपुर में आयोजित इंटर स्कूल कैरम प्रतियोगिता में कस्बा बाबरपुर निवासी छात्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल की अध्यक्ष आशा चक एवं समाजसेवी अखिलेश चक की बड़ी पुत्री नंदनी सिंह ने कानपुर कैंब्रिज हाईस्कूल में आयोजित इंटर स्कूल अंडर-19 स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
इस प्रतियोगिता में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएससी) बोर्ड द्वारा संचालित नगर के विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें नंदनी सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बाबरपुर अध्यक्ष आशा चक ने बताया कि नंदनी डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। शुरू से ही वह पढ़ने और कैरम खेलने में अग्रणी रही है। इधर नंदनी सिंह की सफलता पर स्कूल में उसे सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें