फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चार जगहों से चोरों ने पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दुर्वासपुर में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जहां से लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वहीं एक मंदिर से भी दानपात्र चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


गांव दुर्वासपुर निवासी मंगल तेज प्रताप सिंह नोएडा में रहकर मजदूरी करता है। कुछ दिनों पहले वह घर आया है। मंगलवार की रात मंगल तेज प्रताप सिंह व पत्नी कमरे में सो रहे थे। अंदर के कमरे में बच्चे व उसके पिता सोए थे। देर रात घर में घुसे चोर बाहर वाले कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर पहुंचे। वहां से अलमारी में रखे 35 हजार नकद व तीन लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए।
वहीं पास ही महादेव के घर में घुसे चोरों ने खूंटी पर लटके कपड़ों से चाबी निकालकर बक्सा उठा ले गए। इसके अलावा भी चोर गांव के ही राम करन के घर में सीढि़यों के रास्ते से पहुंचे। कमरे का ताला खोलकर वहां रुपये से भरे पर्स को उठा ले गए। चोर के भागने पर हुई आवाज सुनकर राम करन जाग गए, लेकिन चोर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जागने पर मकान मालिकों को घर में हुई चोरी की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तभी कुछ ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने शिव पाल के शिव मंदिर से दानपात्र भी चोरी कर ले गए हैं। वहीं लोगों ने पुलिस की रात्रि कालीन गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, चोरियों का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें