फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ मनाया गया नाग पंचमी पर्व

Thu, 20 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नाग पंचमी का पर्व जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शिवालयों में जाकर भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की।  वही गली मोहल्लों में नाग देवता के दर्शन कराने के लिए सपेरे घूमते नजर आए। नाग पंचमी पर देवकली में लगे में मेला के दौरान महिलाओं ने जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन




बुधवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ देवकली स्थित शिव मंदिर में दर्शन को उमड़ पड़ी। नाग पंचमी पर भगवान शिव के दूत नाग देवता की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई।



महिलाओं ने कच्चे दूध, बेल पत्र, धतूरा, गेंदा का फूल व भभूत आदि से भोले बाबा की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया। साथ ही काल सर्प के दोष से बचने के लिए घर-घर में नाग देवता की पूजा की गई। इस मौके पर महिलाओं ने गेरू से दरवाजे पर नाग देवता का चित्र बनाकर पूजा की। घरों में पूजन अर्चन के बाद सभी ने पकवान का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन




मठिया पर नाग पंचमी पर लगता है मेला - मुरादगंज (औरैया)। कस्बे से पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम हैदरपुर के पक्का तालाब स्थित मठिया अपनी पौराणिक मान्यता के चलते भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है।


250 वर्ष पुराने इस मंदिर में नाग पंचमी पर मेला का आयोजन होता है।  कहते हैं कि नाग पंचमी की रात यहां नाग-नागिन का जोड़ा मंदिर में आकर भोले बाबा का आशीर्वाद लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें