फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव जलाया

Tue, 01 Dec 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव छछूंद में एक खेत पर युवक का जला हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


छछूंद निवासी राधा किशन के खेत में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने फूंस (पयार) में एक युवक का जला हुआ शव देखा। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की उम्र करीब 30 साल होगी। सूृचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिव कुमार ने ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव बुरी तरह से जले होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

खेत मालिक राधा किशन ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह खेत देखने आया था। तभी उसने फूंस जली देखी। शक होने पर जब उसने फूंस हटाई तो उसने युवक का जला हुआ शव मिला। उसने बताया कि चार दिन पहले जब वह खेत में आया था तो किसी प्रकार की घटना नहीं हुई थी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन



कहीं चुनावी रंजिश में तो नहीं हुई हत्या
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव छछूंद में जले मिले युवक के शव ने पुलिस के सामने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। कहीं मृतक की हत्या चुनावी रंजिश में तो नहीं की गई। आखिर हत्या के पीछे क्या कारण रहा है। किसने हत्या को आत्महत्या का रुप देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें