फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉड मारकर की पत्नी की हत्या: विवाद के बाद पति ने किए ताबड़तोड़ कई वार, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Jul 2021 03:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के पूराकला में गुरुवार देर रात पति ने लोहे की रॉड से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने पति समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पूराकला निवासी राजकुमार का गुरुवार शाम पत्नी सोनी (28) से किसी का बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज राजकुमार ने देर रात सोनी के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर दिए। बहू की चीखपुकार सुन ससुराली मौके पर पहुंचे तो राजकुमार भाग गया।

थोड़ी देर बाद ही सोनी ने दम तोड़ दिया तो अन्य ससुराली भी फरार हो गए। पड़ोसियों ने सुबह मृतका के मायके मधेपुर सिमरिया जनपद कन्नौज में पिता सुंदरलाल को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि दामाद अक्सर बेटी से घर से रुपये मांगने का दबाव डालता था।
विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। गुरुवार को भी इसी को लेकर झगड़ा होने के बाद हत्या किए जाने की जानकारी मिली है। सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि ससुराली फरार हैं। पिता की तहरीर पर पति राजकुमार, सास रेशमा, देवर सतेंद्र, ससुर गिरधारी लाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें