फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की सुस्ती से गौरैया तालाब बीरान

Sun, 27 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
सूखे गौरैया तालाब से अब मलबा निकलने का इंतजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के कानपुर रोड स्थित ऐतिहासिक गौरैया तालाब को सुंदरीकरण का कार्य धीमा पड़ा है। पालिका प्रशासन के सुध न लिए जाने के चलते वहां कोई काम नहीं हो रहा है। तालाब का गंदा युक्त पानी निकालने के बाद अभी तक उससे मलबा साफ नहीं किया गया है। जिससे तालाब के सुंदरीकरण की आस ढीली पड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


डीएम माला श्रीवास्तव के प्रयास से शहर के ऐतिहासिक गौरैया तालाब के सुंदरीकरण का खाका तैयार किया गया था। इसके लिए पालिका प्रशासन को तालाब में भरे गंदे पानी को बाहर निकलवाकर उसे पूरी तरह से साफ कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुरुआती दौर में पालिका प्रशासन ने जोरशोर से काम करवाते हुए ऐतिहासिक गौरैया तालाब व उससे सटे एक अन्य तालाब का पानी बाहर निकलवा दिया। खास बात यह है कि तालाब का पानी निकाले जाने के बाद अब तालाब में सालों से भरे मलबे को बाहर निकालने का काम कराया जाना था।

इस मामले में पालिका प्रशासन की ओर से कई बार जल्द ही मलबा निकलवा कर सफाई कराने का आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद एक माह बीत जाने को है, मगर इस दिशा में कोई काम नहीं किया गया है। इससे तालाब के सुंदरीकरण कराए जाने की योजना ढीली पड़ती दिखाई दे रही है। वहीं तालाब के चारों तरफ निकला पड़ा कचरा भी नहीं साफ कराया गया है।
विज्ञापन


तालाब अभी पूरी तरह सूखा नहीं है। मलबा निकालने के लिए जेसीबी मशीन को मंगाया गया है। वहीं तालाब के सुंदरीकरण का खाका तैयार कर इस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू किया जाएगा। राधा तिवारी, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें