फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औरैयाः पालिका ने सात मवेशी गोशाला में छोड़े

विज्ञापन
50 शैया युक्त जिला अस्पताल के बाहर झगड़ते अन्ना मवेशी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले की सड़कों पर आवारा घूम रहे अन्ना मवेशियों से आम जनमानस त्रस्त है। डीएम के सख्त रुख अपनाने पर पालिका प्रशासन ने अन्ना मवेशियों पर लगाम लगानी शुरू कर दी है। रविवार को सात मवेशियों को पकड़ कर गोशाला में छुड़वाया गया। इसके बावजूद शहर में अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी मची है।
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों से आम जनमानस बुरी तरह से त्रस्त है। मवेशियों के आतंक के चलते लोगों का सड़क पर सुरक्षित चलना मुश्किल बना है। हालत यह है कि आए दिन कोई न कोई इन अन्ना मवेशियों की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो रहा है।
लगातार हो रही समस्या से परेशान शहर के लोगों की आवाज जिलाधिकारी के कानों में पहुंची तब पालिका अधिकारियों के पेच कसे। जिस पर कैटल कैचर वाहन से पालिका कर्मचारियों ने 10 अन्ना मवेशियों को पकड़कर द्वारिकापुर स्थित गोशाला में छोड़ा।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में अन्ना मवेशी सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। इनको पकड़ कर गोशाला पहुंचाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। जिसके चलते सात मवेशियों को पकड़वा कर गोशाला भिजवाया गया है। यह क्रम प्रतिदिन जारी रहेगा। -रामआसरे कमल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, औरैया।

इटावा रोड पर ब्लाक के पास सड़क पर बीचों-बीच बैठे अन्ना मवेशी । संवाद- फोटो : AURAIYA

अन्ना मवेशियों को पकड़ कर ले जाते पालिका कर्मचारी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें