फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औरैयाः बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन आज-कल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार से दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उधर, मतदाता सूची से 29 वकीलों के नाम हटाने का प्रकरण बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के समक्ष पहुंच गया है। बार काउंसिल के अध्यक्ष मधूसूदन त्रिपाठी ने एल्डर्स कमेटी व डीबीए को हटाए गए सभी 29 वकीलों के नाम सदस्यता सूची में शामिल कर नियमानुसार चुनाव संपन्न कराने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

डीबीए का वार्षिक चुनाव 22 दिसंबर को होना है। इसलिए सभी 23 पदों के नामांकन के लिए 12 व 13 दिसंबर की तिथि तय की गई है। कार्यकारिणी ने मतदाता सूची से 29 वकीलों का नाम यह कहकर हटा दिया कि वह नॉन प्रैक्टिसनर वकील हैं। उन्होंने सीओपी नंबर तो बार काउंसिल से किसी तरह ले लिया पर वह व्यवसाय में सक्रिय रहते हैं और वकालत नहीं करते।
डीबीए अध्यक्ष सतीश चंद्र राजपूत व महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने 391 सदस्यों की अनंतिम सूची एल्डर्स कमेटी को सौंपते हुए चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की जिम्मेदारी सौंपी। जिन 29 सीओपी नंबर धारक वकीलों को मतदाता सूची से पृथक किया गया था। यह मामला बार काउंसिल ऑफ उ.प्र. में पहुंच गया।
विज्ञापन

अनुरान पांडेय एडवोकेट ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनके साथ 29 वकीलों को मतदाता सूची से हटाया गया है। वह सभी सीओपी नंबर धारक तथा डीबीए के नियमित सदस्य हैं। बगैर नोटिस व सुनवाई का मौका दिए उनका नाम मतदाता सूची से पृथक कर दिया गया।
बार काउंसिल अध्यक्ष ने उक्त प्रार्थना पत्र को स्वीकारते हुए चुनाव कराने वाली एल्डर्स कमेटी व डीबीए को आदेशित किया है कि वह 29 सदस्यों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। 10 दिसंबर को जारी इस आदेश की प्रति जिला जज व डीएम को भी भेजी गई है। ताकि आदेश को पक्षकारों तक पहुंचाया जा सके। इस संबंध में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हृदय नरायन पांडेय ने बताया कि बार कौंसिल के आदेश का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें