फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने दिलाई गंदगी से राहत

Thu, 02 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
स्कूल के बाहर से निकलता पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कांशीराम कालोनी के आस पास पांच सालों से लोग सीवरयुक्त पानी की  बदबू और सड़ांध से परेशान थे।  पालिका प्रशासन ने इस नरक से कालोनी के लोगों को राहत मुहैया कराई है।  कालोनी में भरे गंदे व मलयुक्त सीवर के पानी को नाला बनवाकर पास ही में अर्धनिर्मित सैंपवेल के कुएं में डलवा दिया गया। कालोनी में भरे गंदे पानी को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। गंदा पानी हट जाने से परिसर में स्थित सरकारी स्कूल के बच्चों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



कानपुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी में पिछले पांच सालों से भरे गंदे व मलयुक्त सीवर के पानी के कारण कालोनी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे।  कालोनी के लोगों ने कई बार लिखित व मौखिक शिकायत  नगर पालिका से की थी। इसके बावजूद नतीजा ढांक के तीन पात ही रहा। आवास विकास ने नगर पालिका को कालोनी हस्तांतरित करने की बात कहते हुए शुरुआत में ही पल्ला झाड़ लिया था। वहीं पालिका प्रशासन के सामने शहर के गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए कोई भी विकल्प नहीं दिखाई दे रहा था। इधर पालिका की ओर से शहर के जल भराव की समस्या को दूर कराने के लिए नालों के निर्माण कराए जा रहे हैं।

इन्हीं नालों से कालोनी के लोगों की भी समस्या को दूर किए जाने का काम किया गया। गुरुवार को कालोनी में भरे पानी को पास ही में अर्धनिर्मित पड़े सैंपवेल में नाले की मदद से पहुंचाया गया। इससे कालोनी परिसर अब धीरे-धीरे साफ  होने लगा है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने भरे गंदे पानी से उठ रही बदबू में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की समस्या भी अब दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें