फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, सरगर्मी तेज

Mon, 10 Apr 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन ने रविवार को निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी। जिले की एक नगर पालिका और छह नगर पंचायतों के लिए 104 वार्ड का 30 मार्च को जारी किए गए आरक्षण में कोई बदलाव न होने के चलते शासन ने उसी सूची को अंतिम सूची मानते हुए रविवार की शाम जारी कर दिया है। केवल सात निकायों में नगर पंचायत फफूंद के वार्डों से चार आपत्तियां आई थी। जिनका निस्तारण कर दिया गया था। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन

जिले में एक नगर पालिका व छह नगर पंचायत हैं। जिसमें सदर नगर पालिका अनारक्षित, नगर पंचायत अध्यक्ष बाबरपुर-अजीतमल अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत अटसू पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत अछल्दा, नगर पंचायत दिबियापुर, नगर पंचायत फफूंद, नगर पंचायत बिधूना अध्यक्ष पद अनारक्षित हैं। जबकि इस बार वार्डो की आपत्तियों में दावेदारों ने खास रुचि नहीं दिखाई।
यही कारण रहा कि औरैया नगर पालिका परिषद के अलावा नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल, नगर पंचायत अटसू, नगर पंचायत अछल्दा, नगर पंचायत बिधूना, नगर पंचायत दिबियापुर से किसी भी दावेदार ने किसी भी वार्ड से कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई थी। केवल नगर पंचायत फफूंद के चार वार्डो से ही जिला प्रशासन के पास आपत्तियां आईं थी। निस्तारण के दौरान जिला प्रशासन ने इनमें बदलाव की स्थिति न होते देख यथा स्थिति बरकरार रखते हुए शासन को सूची भेज दी थी। देर शाम अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। वहीं दावेदारों व उनके समर्थकों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

-
अधिसूचना के बाद सोशल मीडिया पर चुनावी बयार बही
लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे हैं। इसमें कुछ अपने चहेतों के पक्ष में जुमलेबाजी कर रहे हैं, तो कुछ पुराने लोगों के विकास कार्य और निकाय क्षेत्र की दुर्दशा बयां करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही लोग विकास के मुद्दे को उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ज्यादातर युवा सक्रिय हैं। वहीं कुछ दावेदारों के समर्थक भी पुराने कार्यकाल के साथ कराए गए विकास कार्यों को गिनाते नजर आए।
-
नगर पालिका परिषद औरैया
औरैया वार्ड- प्रस्तावित आरक्षण
नारायनपुर उत्तरी- महिला, बनारसीदास पश्चिमी- पिछड़ा वर्ग, बनारसीदास पूर्वी- अनुसूचित जाति महिला, पढ़ीन दरवाजा दक्षिणी- अनुसूचित जाति महिला, पढ़ीन दरवाजा उत्तरी- पिछड़ा वर्ग, गोविंद नगर दक्षिणी- अनुसूचित जाति, नारायणपुर दक्षिणी- पिछड़ा वर्ग, भीखपुर पश्चिमी- अनुसूचित जाति, ठठराई- अनारक्षित, विधिचंद्र- अनारक्षित, बघाकटरा- अनारक्षित, सत्तेश्वर पश्चिमी- महिला, आर्य नगर- पिछड़ा वर्ग महिला, भीखमपुर पूर्वी- महिला, तिलक नगर दक्षिणी- पिछड़ा वर्ग महिला, बदनपुर पूर्वी- महिला, खिड़की साहबराय- अनारक्षित, गोविंद नगर उत्तरी- अनारक्षित, सत्तेश्वर पूर्वी- पिछड़ा वर्ग, होमगंज- अनारक्षित, गुरुहाई- अनारक्षित, तिलक नगर उत्तरी- अनारक्षित, बदनपुर दक्षिणी- महिला , बदनपुर उत्तरी- अनारक्षित, शुक्लनटोला- अनारक्षित
नगर पंचायत फ फूं द
ताहरपुर- अनारक्षित, कटरामनेपुर- पिछड़ा वर्ग, कटराहेमनाथ- अनुसूचित जाति महिला, मोतीपुर- अनुसूचित जाति, पुरवा बाबा- महिला, भराव- महिला, ऊंचा टीला- पिछड़ा वर्ग, मेवातियान- महिला, तिवारियान- अनारक्षित गोविंदगंज- अनारक्षित जोगियान- अनारक्षित केसरवानी- पिछड़ा वर्ग महिला, जुबेरी- अनारक्षित-
नगर पंचायत दिबियापुर-
संत रविदास नगर- महिला, वीर अब्दुल हमीद नगर- महिला, संजय नगर- पिछड़ा वर्ग महिला, लोहियानगर- अनुसूचित जाति महिला, शास्त्री नगर - अनुसूचित जाति, नेहरू नगर- अनुसूचित जाति, इंदिरा नगर- अनारक्षित दुर्गा नगर- पिछड़ा वर्ग, आंबेडकर नगर- अनारक्षित बाबू दयारामनगर- अनारक्षित आजाद नगर- अनारक्षित राम कृ ष्ण नगर- अनारक्षित बाबा परमहंस नगर- अनारक्षित राणानगर- पिछड़ा वर्ग महिला, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर- पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत अछल्दा-
पुराना अछल्दा- महिला, नहर बाजार उत्तरी- अनारक्षित बोडेपुर- अनुसूचित जाति महिला नेविलगंज दक्षिणी- अनुसूचित जाति सरांय बाजार- अनारक्षित स्टेशन रोड- अनारक्षित हरीगंज दक्षिण- महिला हरीगंज उत्तरी- पिछड़ा वर्ग महिला नेविलगंज उत्तरी- अनारक्षित नहर बाजार दक्षिणी- पिछड़ा वर्ग
-
नगर पंचायत अटसू
गांधी नगर- महिला, नवीननगर- महिला, आंबेडकर नगर- अनुसूचित जाति महिला, लोहिया नगर- अनुसूचित जाति, श्रीनगर- अनारक्षित प्रेमनगर- पिछड़ा वर्ग, आर्यनगर- अनारक्षित श्याम नगर- अनारक्षित विद्यानगर- पिछड़ा वर्ग महिला, रामनगर- अनारक्षित आजाद नगर- अनारक्षित
नगर पंचायत बाबरपुर- गांधी नगर- पिछड़ा वर्ग, आंबेडकर नगर- अनारक्षित पटेल नगर- अनारक्षित शिवाजी नगर- अनारक्षित, फिरोजनगर- अनुसूचित जाति महिला, शास्त्री नगर- अनुसूचित जाति महिला, अशोक नगर- अनुसूचित जाति, सूर्यनगर- अनुसूचित जाति, नवीन नगर- पिछड़ा वर्ग, आर्यनगर- अनारक्षित विद्यानगर- अनारक्षित आजादनगर - महिला
राजीव नगर- पिछड़ा वर्ग महिला, इस्लाम नगर- अनारक्षित लक्ष्मी नगर- पिछड़ा वर्ग महिला
बिधूना नगर पंचायत
पुराना विधूना- अनारक्षित आदर्श नगर- अनुसूचित जाति महिला, आंबेडकर नगर- अनारक्षित चंद्रपुर- अनुसूचित जाति, गांधीनगर- अनारक्षित सूरजपुर- महिला, किशोरगंज- अनारक्षित लोहिया नगर- अनारक्षित नवीन बस्ती पूर्वी- पिछड़ा वर्ग, जवाहर नगर- महिला, तिलक नगर- अनारक्षित नवीन बस्ती पश्चिमी- पिछड़ा वर्ग महिला, आर्य नगर- पिछड़ा वर्ग
विज्ञापन

कच्छपुरा- पिछड़ा वर्ग महिला, लोहा बाजार- अनारक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें