फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइकें भिड़ीं, युवक की जान गई, चार घायल

विज्ञापन
विकास यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
अयाना। बीझलपुर-अयाना मार्ग पर सोमवार शाम करीब चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक 22 वर्षीय युवक विकास यादव की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अयाना निवासी बड़े भाई मलखान सिंह ने बताया कि विकास अविवाहित था। वह खेती-किसानी में परिजन का सहयोग करता था। सोमवार शाम वह अपने दोस्त संजेश प्रजापति के साथ खेत में खड़ी सरसों की फसल देखकर बाइक से घर लौट रहा था। बड़ी माता मंदिर के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर अयाना निवासी उमरेश चंद्र, उनके पुत्र दीपक और दामाद मनीष सवार थे। इस भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने विकास यादव को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक विकास यादव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार है। तहरीर मिलने पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें