फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की सेहत ही स्वस्थ समाज का आधार

Mon, 21 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने सोमवार को शासन के निर्देश के तहत गोद लिए गांव याकूबपुर का दौरा किया। इस दौरान कसबा स्थित कन्या इंटर कालेज में बाल पोषण स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि बिना मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के समाज के विकास की कल्पना असंभव है। इस मौके पर डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों से गांव-गांव, घर-घर जाकर शासन की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बाल स्वास्थ्य पोषण दिवस के मौके पर डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश की माताएं व बच्चे स्वस्थ हों, इसके लिए सरकार की ओर से तमाम स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। माताओं और बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए समाज के सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर प्रयास करना चाहिए।

बेहतर स्वास्थ्य के अभाव में माताएं व बच्चे अस्वस्थ हो जाते हैं। जिससे हमारे समाज के विकास में बाधा पहुंचती है। इस मौके पर डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का जनता को शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाए। इस दौरान डीएम ने कार्यक्रम में आए बच्चों का वजन कराया व स्वयं अपने हाथों से उन्हें ऊनी वस्त्र वितरित किए।
विज्ञापन


साथ ही डीएम ने गर्भवती महिलाओं से पोषाहार की भी विस्तृत जानकारी ली। महिलाओं ने डीएम से पोषाहार न मिलने की भी शिकायतें की। वहीं एक महिला ने कार्यकत्री पर पोषाहार न देने का आरोप लगाते हुए डीए से शिकायत की। जिस पर उक्त कार्यकत्री ने महिला को झिड़ककर सफाई देने का प्रयास किया, तभी डीएम ने कार्यकत्री को जमकर लताड़ लगाते हुए काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

कार्यक्रम में सीएमओ एसबी मिश्रा ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण का भरपूर लाभ लेने की अपील की। कहा कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों को समय से टीकाकरण होने से तमाम बीमारियों की रोकथाम संभव है। सीएमओ ने कहा कि गर्भवती महिलाएं आयरन की गोलियां लें। जिससे उनके अंदर खून की कमी दूर हो सके। उन्होंने कहा कि पोषाहार खाने से महिलाओं का स्वास्थ्य सुधरता है तथा पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य से स्वस्थ बच्चे पैदा होते हैं। उन्होंने सफाई की ओर ध्यान आकर्षित हुए कहा कि शौंच क्रिया के बाद हाथ धोना अति आवश्यक है। यही नहीं खाना खाने से पूर्व साबुन से हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है। जिससे खाने के माध्यम से कीटाणु शरीर में न पहुंच सके।

इस अवसर पर पोषण के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका डीएम ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें