औरैया। प्रवक्ता भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के मुकाबले 60.91 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बाकी अभ्यर्थियों के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। अभ्यर्थियों के अनुसार टीजीटी के मुकाबले यह पर आसान रहा।
रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर हुई प्रवक्ता परीक्षा में कानपुर, झांसी, कन्नौज, बरेली समेत कई जगह के अभ्यर्थी शामिल हुए। सुबह से ही केंद्रों के बाहर भीड़भाड़ रही। सुरक्षा के लिहाज से यहां पुलिस बल तैनात रहा। बारी-बारी गहन चेकिंग के बाद अभ्यर्थी केंद्र के अंदर दाखिल हुए। बाहर गेट पर बायोमीट्रिक सत्यापन के साथ ही मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। इसके अलावा प्रत्येक अभ्यर्थी को जांचने के बाद ही अंदर जाने दिया गया।
सुबह की पाली में साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे के बीच संपन्न हुई परीक्षा में प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते हुए जायजा लेते रहे। नौ केंद्रों के लिए कुल पंजीकृत 3438 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1344 ने ही परीक्षा दी। जबकि 2094 अभ्यर्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी। 60 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित रहने से सड़कों पर भीड़ का नजारा नाकाफी रहा। परीक्षा देने आईं महिलाओं के बच्चों को गेट के बाहर उनके परिजन संभालते नजर आए।
-
इन केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
तिलक इंटर कॉलेज औरैया, जनता इंटर कॉलेज अजीतमल, जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज, वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर, चौधरी विशंभर सिंह इंटर कॉलेज, तिलक महाविद्यालय, वीजीएम दिबियापुर, नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया, जनता इंटर कॉलेज ककोर बुजुर्ग।
-
बोले अभ्यर्थी, पेपर अच्छा गया
झांसी से परीक्षा देने के लिए दिबियापुर के एक केंद्र पर आए हैं। पेपर अच्छा गया है। टीजीटी के मुकाबले यह पेपर आसान रहा है। -आदित्य
कन्नौज से परीक्षा देने के लिए दिबियापुर के एक केंद्र पर आई थीं। हिंदी व्याकरण के कुछ प्रश्न कठिन रहे हैं। हालांकि पेपर अच्छा गया है।-अर्चना बाजपेई
नौ केंद्रों पर कुल पंजीकृत 3438 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1344 ने परीक्षा दी है। 60 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी है। किसी तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस
फोटो-21- अभ्यर्थियों का होता बायोमीटि्रक मिलान। संवाद
फोटो-21- अभ्यर्थियों का होता बायोमीटि्रक मिलान। संवाद
फोटो-21- अभ्यर्थियों का होता बायोमीटि्रक मिलान। संवाद
फोटो-21- अभ्यर्थियों का होता बायोमीटि्रक मिलान। संवाद
फोटो-21- अभ्यर्थियों का होता बायोमीटि्रक मिलान। संवाद