फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रुरुकला में 12 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में

विज्ञापन
फोटो -18- सुशील देवी
विज्ञापन
रुरुगंज। अछल्दा ब्लॉक के रुरुकला गांव में डेंगू का प्रकोप फैल गया है। गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास मोहल्ले में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। किट से हुई जांच में कई लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। कुछ मरीजों का इलाज बाहर चल रहा है, जबकि कई लोग निजी डॉक्टरों से उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में ममता देवी, सुशील देवी, शीलू देवी, राजीव, रानी देवी, निर्मल कुमार, सार्थक, वैष्णवी, माधव, अशोक कुमार, अलका देवी, गोविंद कुमार और सपना समेत कई लोग बीमार हैं। सीटू करीब 20 दिनों से बीमार है, वहीं सुशीला देवी की तबीयत भी 12 दिनों से खराब है। कुछ मरीजों की प्लेटलेट्स भी कम हो गई हैं।
घरों में चारपाई पर लेटीं सुशील देवी, ममता और शीलू की किट से हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। ग्रामीण इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उनका आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग बीमार होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है। उन्होंने मरीजों की जांच कराने की भी अपील की है। मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराने की भी मांग की गई है। जानकारों का कहना है कि समय रहते जांच और बचाव के उपाय नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
वर्जन-
अभी तक रुरुकला में बुखार के मरीजों की जानकारी नहीं थी। अब टीम भेजी जा रही है। जांच और दवा वितरण के लिए शिविर लगाया जाएगा। लैब से डेंगू की पुष्टि होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।-डॉ. जितेंद्र कुमार, सीएचसी अधीक्षक अछल्दा

फोटो -18- सुशील देवी

फोटो -18- सुशील देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें