फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकाधिक लोगों को बीमा योजनाओं का लाभ दिलाएं बैंकें

Fri, 07 Aug 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं जन-धन बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना का अधिकाधिक लोगों को लाभ दिलाने को बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक अधिकारियों से योजनाओं के  लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



 
कसबा खानपुर स्थित डा. अनुराधा त्रिपाठी बालिका महाविद्यालय में सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि इन योजनाओं का आम लोगों को लाभ तभी संभव है, जब बैंक अधिकारी स्वयं रुचि लेते हुए इसके प्रचार-प्रसार में पूरी सहभागिता दिखाएं।


अग्रणी जिला प्रबंधक दूधनाथ ने कहा कि इन बीमा योजनाओं के माध्यम से आमजन को काफी लाभ मिलेगा। कहा कि इन योजनाओं से खासकर गरीब तबके के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



कहा कि विभिन्न कंपनियों की बीमा पालिसियों में अधिक किस्त होने से गरीब वर्ग के लोग बीमा योजना का लाभ नहीं ले पाते थे, लेकिन सरकार से शुरू की गई इन योजनाओं में कम किस्त होने के कारण अब बीमा हर व्यक्ति की जद तक पहुंच गया है।


उन्होंने बैंक अधिकारियों से योजनाओं को अधिक कारगर बनाने को सक्रियता दिखाने की अपील की।


इस मौके पर काउंटर लगाकर 270 लोगों को बीमा योजनाओं के फार्म भरवाए गए। बैठक में एनआरएचएम उपायुक्त बाल गोविंद शुक्ला, डीडी कृषि डा. बनारसी दास यादव, डीडीएम नाबार्ड आरके श्रीवास्तव, जिला बैंक समन्वयक सेंट्रल बैंक प्रबंधक एमएल मीणा, राजेश पांडेय आदि बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें