फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग पर काबू पाने को लेकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम की मॉक ड्रिल

विज्ञापन
पाइप लाइन में आग लगने पर उसे बुझाने का रिहर्सल करते फायर मैन। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
क्षेत्र के चौथामील पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा पेट्रोलियम उत्पाद परिवहन हेतु लोकहित में रेवाड़ी हरियाणा से लेकर कानपुर तक भूमिगत पाइप लाइन डाली गई है। शनिवार को कंपनी के उच्चधिकारियों ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने बताया कि भूमिगत रेवाड़ी कानपुर पाइप लाइन में किसी कारण अगर आग लग जाती है तो आग पर कैसे काबू पाया जाए। आग को बुझाने के तरीकों एवं बचाव के लिए कंपनी के फायर फाइटरों ने मॉक ड्रिल किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक सुनीति उपस्थित रहीं। औरैया के अलावा गेल के जीएम सेफ्टी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए सहायल थानाध्यक्ष पप्पू सिंह, अछल्दा थानाध्यक्ष विष्णु गौतम, दिबियापुर थानाध्यक्ष विनोद शुक्ला, बिधूना थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उप महाप्रबंधक, रजनीश वैद, प्रबंधक विनय वर्मा, सहायक प्रबंधक दिवाकर निगम, परिचालन अधिकारी अंकित सती, सत्यम कुमार व अन्य कर्मचारी मॉक ड्रिल में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आए जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कर्मचारियों को ऐसे कार्यक्रमों को और अधिक करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें