फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विधायक ने मुख्यमंत्री से सांडी में मांगा बस अड्डा और आईटीआई

विज्ञापन
फोटो-35-लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते सांडी विधायक प्रभाष कुमार, विजय शंकर द्विव
विज्ञापन
हरदोई। सांडी से भाजपा विधायक प्रभाष कुमार ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांडी में रोडवेज बस अड्डा और आईटीआई खुलवाए जाने की मांग की। इसके अलावा बघौली को नगर पंचायत बनाने समेत पांच मांगें मुख्यमंत्री से कीं। विधायक का दावा है कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शंकर द्विवेदी और सांडी रेल लाओ संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. पंकज त्रिवेदी के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री से सांडी नगर में बाईपास का निर्माण कराए जाने की मांग की। विधायक ने कहा कि बाईपास बन जाने से सांडी में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही बघौली ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनवाने और यहां स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराए जाने की मांग भी विधायक ने की। सांडी में आईटीआई का निर्माण कराए जाने और राज्य सड़क परिवहन निगम का बस अड़्डा बनवाए जाने की मांग भी विधायक ने की।



डॉ. पंकज ने मांगी रेल लाइन, सांडी का नाम शांतनुपुरी करने के लिए भी कहा
सांडी रेल लाओ संघर्ष समिति के संयोजक और श्री सिद्ध विनायक सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. पंकज त्रिवेदी ने भी एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। इसमें हरदोई से गुरसहायगंज वाया सांडी नई रेल लाइन बनवाए जाने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि परियोजना की अनुमानित लागत निर्धारित हो चुकी है लेकिन जमीन पर अभी कोई कार्य नहीं दिख रहा। उक्त कार्य कराने की मांग की गई है। इसके अलावा सांडी का नाम शांतनुपुरी किए जाने की मांग भी प्रमुखता से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें