फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लापता युवक की हत्या कर शव बंबे में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)।
कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर भीखेपुर से तीन दिन से लापता युवक का पुलिस ने शनिवार सुबह भीखेपुर में बंबा से शव बरामद किया है। मृतक के चचेरे भाई ने एक गांव निवासी एक महिला से कोर्ट मैरिज किए जाने व उस पर हत्या कर शव को बंबे में फेंकने का आरोप लगाया है।
जैनपुर भीखेपुर निवासी हेतराम (45) पुत्र राम बक्श खेती किसानी करता था। तीन दिन पहले वह लापता हो गया था। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पांच अक्तूबर को परिजनों ने बंबा किनारे से उसके कपड़े, साइकिल आदि बरामद किए थे। जिसके बाद परिजनों ने अजीतमल कोतवाली में हेतराम की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे लोगों ने एक शव बंबा में उतराता देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची अजीतमल कोतवाली पुलिस ने बंबा से युवक के शव को बाहर निकलवाया। वहीं शव मिलने की सूचना पर पहुंचे गुमशुदा के परिजनों ने उसकी हेतराम के रूप में शिनाख्त की। मृतक के चचेरे भाई नाथूराम निषाद ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद हेतराम ने शेखूपुर निवासी एक महिला से कोर्ट मैरिज कर ली थी। लगभग आठ सालों से वह उसी के साथ रहता था। भतीजे महाराज सिंह ने बताया कि उसके चाचा तैरना जानते थे। बंबा में डूबने से उनकी मौत हो ही नहीं सकती है।
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को मृतक की मां सुशीला देवी के अलावा तीनों भाई व भतीजा महाराज सिंह ने आकर बंबे के पास हेतराम के कपड़े साइकिल आदि मिलने की जानकारी दी थी। जिस पर बंबे में खोजबीन कराई गई थी, लेकिन कुछ भी न मिलने पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। आज बंबे से शव बरामद किया गया है। तीन दिन पुराना शव होने के कारण बुरी तरह से फूला हुआ है। युवक की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगी। - भरत पासवान, सीओ, अजीतमल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें