फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नकली पीली धातु को सोना बता बेचते थे शातिर

Fri, 29 Sep 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप....
विज्ञापन

फोटो29एयूआरपी 35- पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक व महिला। संवाद
- शहर के व्यापारी ने गुरुवार को फफूंद कस्बे से दोनों आरोपियों को करवाया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर निवासी व्यापारी की सूझबूझ से कोतवाली पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को फफूंद कस्बे से गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपियों के पास से पीली धातु के आभूषण बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी नकली ज्वैलरी को सोना बता बेचते थे। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि पीली धातु के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अशोक निवासी झुग्गी झोपडी गांधी नगर भोपाल व जमुना निवासी संगम के बगल में झुग्गी झोपड़ी थाना दारागंज जनपद इलाहाबाद बताया। आरोपियों ने बताया कि वह नकली पीली धातु लेकर लोगों के पास जाते थे। लोगों के सामने वह स्वयं को लाचार बताकर लोगों को कम पैसे में सोने के आभूषण बेचने का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 880 ग्राम पीली धातु बरामद हुई है।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर के व्यापारी मनीष ने आरोपियों की फफूंद कस्बे से गिरफ्तारी करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। मनीष के अनुसार 25 सितंबर को आरोपी अशोक उसके पास चांदी के सिक्के बेचने आया था। स्वर्णकार से जांच करवाने की बात पर आरोपी बाद में आकर सिक्के बेंचने और सोने के आभूषण भी मौजूद होने की जानकारी दी। आरोपी व्यापारी को अपना नंबर देकर चला।
शक होने पर व्यापारी ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी थी। गुरुवार देर शाम को पुलिस की योजना के तहत व्यापारी ने आरोपी के पास फफूंद पहुंचकर जेवरात खरीदने के लिए फोन लगाया। जब व्यापारी आरोपी व महिला के पास जेवरात देखने का प्रयास कर रही रहा था। तभी योजना के मुताबिक सक्रिय पुलिस ने व्यापारी की मदद से आरोपियों को फफूंद कस्बे से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है।
चांदी के सिक्कों का नहीं लगा पता
पुलिस की ओर से पीली धातु की घटना के खुलासे में चांदी के सिक्कों की दूर-दूर तक कोई बात नहीं आयी। जबकि आरोपियों को पकड़वाने वाले व्यापारी मनीष के मुताबिक पुलिस ने जब आरोपी युवक व महिला को गिरफ्तार किया था, तब काफी मात्रा में चांदी के सिक्के आरोपी युवक की जेब में पड़े हुए थे, जो आरोपी के द्वारा पुलिस के पहुंचने से पहले मौके पर उसे दिखाए भी गए थे। इस मामले में कोतवाल पंकज मिश्रा से जब पूछा गया तो उन्होंने चांदी के सिक्कों के संबंध में कोई जानकारी होने से इंकार किया। कहा कि मौके पर पकड़े गए लोगों से चांदी के सिक्के नहीं मिले थे।
विज्ञापन


आरोपी ने घर में भी आभूषण जमीन में दबे होने की दी थी जानकारी
घटना में गिरफ्तार आरोपी ने व्यापारी मनीष को बताया था कि यह सामान जो वह अपने साथ लिए हुए है। इसके अलावा भी बहुत मात्रा में पीली धातु के आभूषण उसके घर में जमीन में दबे हुए हैं। यदि वह चाहे तो उन्हें भी ले सकता है। जबकि पुलिस के खुलासे में इस बात का कहीं कोई जिक्र भी नहीं किया गया। ऐसे में पुलिस के खुलासे में छेद ही छेद नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें