बिधूना। बेला थाना इलाके में बदमाशों ने राह चलते एक युवक से मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर राहगीरों को आते देख बदमाश वहां से भाग निकले।
बेला थाना क्षेत्र के गांव लाखी निवासी गुलशन मंगलवार को साइकिल से गांव याकूबपुर जा रहा था तभी गांव औरों मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में याकूबपुर की तरफ भाग गए। पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीरों ने पीछा किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। बाद में पीड़ित थाने पहुंचा।
वहां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि जानकारी हुई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)