बिधूना। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भैंसलोट गांव में एक युवती की शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस से कुछ महिलाओं ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
सोमवार देर शाम कोतवाली के दरोगा सुशील चंद्र पुलिस फोर्स के साथ भैंसलोट गांव में शिकायत पर जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। महिला के बुलाने पर अन्य महिलाएं भी भड़क गईं और हंगामा करने लगीं। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण किया और एक महिला को हिरासत में ले लिया। थाने के दरोगा सुशील चंद्र ने बताया कि रविवार को भरथना निवासी एक युवती ने शिकायत की थी कि भैंसलोट गांव में वह रिश्तेदारी में आई थी। वहां पर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर अभद्रता की। इसी मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गई थी। हंगामा और अभद्रता करने पर एक महिला को हिरासत में लिया गया है। पुलिस शिकायती पत्र व अभद्रता में जांच कर कार्रवाई करेगी।