फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मंत्री जी...घर का छप्पर बह गया, खाना तक नहीं है

Wed, 06 Aug 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सिकरोड़ी गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं प्रभारी मंत्री। - फोटो : सिकरोड़ी गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं प्रभारी मंत्री।
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले मंगलवार को जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला बाढ़ प्रभावित गांव सिकरोड़ी पहुंचीं। वहां प्रभारी मंत्री को सामने पाकर ग्रामीणों का दर्द छलक पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घरों का छप्पर तक बाढ़ में बह गया। घर में रखा अनाज भीग कर सड़ चुका है। अब खाने के लिए भी अनाज नहीं बचा। फसलें पानी में डूब गईं, मवेशियों के लिए भी चारा नहीं है। अब साल भर हम लोग क्या खाएंगे और मवेशी को क्या खिलाएंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव को ऊंचाई पर विस्थापित करवा दीजिए। इससे हर साल आने वाली तबाही से बच जाएंगे और समस्या का स्थायी हल भी हो जाएगा।
इस पर प्रतिभा शुक्ला ने ग्रामीणों से कहा कि नुकसान का सर्वे चल रहा है। घर हो या फसल नुकसान का मुआवजा मिलेगा। ग्रामीणों को विस्थापित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से बात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें