फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी ईंटों से बन रहा भैंसोल का पंचायत घर

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद(औरैया)। ग्राम पंचायत भैंसोल में लाखों रुपये की लागत से बन रहे पंचायत घर के निर्माण में धांधली जारी है। निर्माण में पुरानी ईंटों के साथ ही मौरंग की जगह डस्ट का प्रयोग होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अछल्दा ब्लाक की ग्राम पंचायत भैंसोल में जूनियर व प्राथमिक विद्यालय के नजदीक दो कमरे व बरामदे की पुरानी बनी सरकारी इमारत को तोड़कर नए पंचायत घर का निर्माण हो रहा है। निर्माण में नई ईंटों के बजाय पुरानी इमारत की ईंटों का प्रयोग हो रहा है। वहीं मौरंग की जगह डस्ट का प्रयोग हो रहा है। भवन निर्माण की शुरुआत से ही जमीन के अंदर से आरसीसी पिलर नहीं बनाए गए हैं। उसकी ढलाई के लिए ईंट की नींव के बीच जगह छोड़ दी गई है। ग्रामीण सिंटू दीक्षित, कडोरी लाल, रामजी तिवारी, विश्राम सिंह, मदन गोपाल, शंकर लाल, हासिम, पदम् सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान सीता देवी के प्रतिनिधि राहुल पाल ने बताया की इमारत टूटने के बाद ईंट का नींव में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें