फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऑटो पलटने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव बर्रू के पास शनिवार को एक अनियंत्रित ऑटो पलटने से उसमें सवार राजाराम (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इटावा जनपद के सामहो निवासी राजाराम अपने ससुराल गोपालपुर किचैया जा रहे थे। इसी दौरान बर्रू गांव के समीप ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। राजाराम के अनुसार ऑटो में तीन अन्य सवारियां भी थीं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ऑटो को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें