फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेधावी छात्रों और शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की ओर से सोमवार को बीबीएस स्मृति विद्यापीठ स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संस्था के पांचाल प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर रमेश शुक्ला, प्रांतीय संरक्षक अशोक त्रिपाठी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य रमनीक कौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर रमेश शुक्ला ने बताया कि परिषद के राष्ट्रीय प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में कक्षा 12 में वर्ष 2023-24 में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आयुष कुमार और कक्षा 10 की छात्रा दिव्यांशी धनगर को सम्मानित किया गया।
साथ ही अच्छा शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों में प्रसाद पांचाल, कु. प्रियंका पाल को माला, अंगवस्त्र, शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने परिषद के संस्कार, सेवा से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। प्रांतीय संरक्षक अशोक त्रिपाठी ने बच्चों को तीन संकल्पों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पहला माता-पिता, गुरुजनों एवं महिलाओं का हमेशा सम्मान, दूसरा राष्ट्रीय संस्कृति, परंपराओं, नैतिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं उत्तरदायित्वों को समझते हुए अपने कार्यों का पालन, तीसरा धूम्रपान एवं किसी भी मादक पदार्थों का सेवन न करना। इस दौरान भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर शाखा सचिव गोपालजी वर्मा, शाखा अध्यक्ष पीएन मिश्रा, राजनारायण मिश्रा, स्कूल प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें