फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मानसिक कमजोर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र की गांव सराय कछवाह स्थित जोगी डेरा में बृहस्पतिवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। नाथ संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले जगदीश नाथ की बेटी नीरज देवी मानसिक रूप से कमजोर थी।
विज्ञापन

घटना के समय मां रिश्तेदारी में गई हुई थी, जबकि पिता और भाई घर के बाहर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब पिता घर के अंदर पहुंचे तो बेटी का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें