फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वंदेभारत का इंजन फेल होने से साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची मेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बा के रेलवे स्टेशन पर दैनिक यात्रियों के लिए मेमू ट्रेन लाइफ लाइन का काम करती है। सोमवार को वंदेभारत का इंजन फेल होने से मेमू ट्रेन साढ़े चार घंटे की देरी से अछल्दा रेलवे स्टेशन पर पहुंच सकी। इस दौरान यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

टुंडला कानपुर मेमू 04188 का अछल्दा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह साढ़े नौ बजे का है। इस वजह से यात्री समय से स्टेशन पर सोमवार को पहुंच गए। लेकिन सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे नई दिल्ली से वाराणसी को जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। वंदेभारत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने भरथना स्टेशन के मैन लाइन पर ट्रेन रोक दी।
सूचना पर पहुंचे रेलकर्मी ने काफी प्रयास किया, लेकिन वंदेभारत की खामी दूर न कर सके। वंदेभारत एक्सप्रेस के इंजन में खराबी के कारण अछल्दा स्टेशन पर आने वाली 04188 मेमू समय से न आ सकी। जिससे यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। लगभग सवा तीन घंटे बाद वंदेभारत एक्सप्रेस में मालगाड़ी का इंजन लगाकर भरथना स्टेशन से रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान 22426 अयोध्या वंदेभारत एक्सप्रेस, 12004 लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस, 22308 जोधपुर एक्सप्रेस, 03258 दानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों को भरथना स्टेशन के पीछे रोका गया। टुंडला से कानपुर जाने वाली मेमू 04188 साढ़े चार घंटे की देरी से सोमवार दोपहर दो बजे अछल्दा स्टेशन पहुंची। जिससे यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
-

यात्रियों की बात:::

कस्बा निवासी अयूब खान ने बताया कि कानपुर आरटीओ ऑफिस कार्य से जा रहे थे। सुबह समय से आए। लेकिन ट्रेन न आने से परेशानी उठानी पड़ी।
-


बिधूना निवासी फुटवियर व्यापारी मोहम्मद फरमान खान ने बताया कि कानपुर मंडी जा रहे थे। सुबह नौ बजे से स्टेशन पर बैठे हैं। कानपुर से अब आज वापसी नहीं हो पाएगी।




छिबरामऊ निवासी रामशंकर सक्सेना ने बताया कि अपने घर वह झींझक जा रहे थे। समय पर आने की बाद भी ट्रेन नहीं है। शाम तक वापस लौटना था। लेकिन अब नहीं लौट पाएंगे।
-


सुभानपुर निवासी अब्देश ने बताया कि मामा कानपुर में भर्ती हैं। देखने जा रहे थे। ट्रेन लेट होने से समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। और न वापस आ पाएंगे।

फफूंद रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेन लेट होने से यात्री रहे परेशान

औरैया। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन पर सोमवार को टुंडला-कानपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन अपने समय से तीन घंटे देरी से पहुंची। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस डाउन दो घंटा, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। आरपीएफ थाना प्रभारी रजनीश राय फोर्स के साथ स्टेशन पहुंचे और यात्रियों को समझते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें