फोटो 23 एयूआरपी 26 चेयरमैन को ज्ञापन देते क्षत्रिय समाज के लोग। स्रोत: कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद
दिबियापुर। नगर के फफूंद चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने को लेकर शनिवार को क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल रामाधार सिंह गौर, मन मोहन सिंह सेंगर, विकास सिंह गौर, धर्मपाल सिंह सेंगर, कुलदीप सिंह सिसौदिया व शनि सिंह सेंगर ने नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा से मुलाकात की।
उन्होंने फफूंद चौराहे पर जल्द महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराकर तत्कालीन डीएम को भेजा था। चेयरमैन ने उनकी मांग जल्द पूरी कराने का भरोसा दिया है। (संवाद)