फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिन में बढ़ सकती गलन, तापमान गिरने के आसार

Sat, 13 Dec 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अब दिन में भी गर्म कपड़े पहनने को तैयार हो जाइए। शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट होने धूप कम हो सकती है वहीं, सर्द हवाओं की रफ्तार भी बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक गलन बढ़ने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

रात में सर्दी बढ़ रही है तो दिन में अभी धूप राहत दे रही है। शनिवार से इसमें बदलाव की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके असर से धूप कम होगी। सर्द हवाएं भी तेज हो सकती हैं। इससे दिन में भी सर्दी का अहसास होगा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान घटकर 24-25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि मौसम में हो रहा बदलाव बीमारियों का कारण बन रहा है। लोग गर्म कपड़े पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें