फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा लोक अदालत की तैयारियां तेज

Wed, 02 Dec 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 दिसंबर शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मेगा अदालत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बुधवार को बैठक कर जिला जज ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर बैंक संबंधी वादों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने की तैयारी की।
विज्ञापन


12 दिसंबर की राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निपटाने के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है। प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज कल्पना मिश्रा ने बुधवार को सभी बैंकों के अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें लंबे समय से लंबित बैंक संबंधी विवादों को सुलह-समझौते से निपटाने पर बल दिया गया।

इसके अलावा मोटर दुर्घटना क्लेम के विवादों को निपटाने हेतु बीमा कपंनियों के अधिकारियों व संबंधित वकीलों की बैठक ली गई। उधर सीजेएम हरवंश नारायण त्रिपाठी ने लघु समनीय फौजदारी विवाद, मोटर अधिनियम, वन अधि., आवकारी अधि., विद्युत अधि. सहित हर तरह के वादो को इस मेगा लोक अदालत में निपटाने हेतु पक्षकारो को सम्मन भिजवाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एसपी से सम्मन तामील करवाए में सहयोग के लिए पत्र भी लिखा है। जिला जज कल्पना मिश्रा द्वारा की गई बैठकों में प्राधिकरण के नोडल अधिकारी एडीजे अंगद प्रसाद, सचिव सिविल जज अंगद सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार कंसल, महफूज अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें