फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग और टीकाकरण को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एसडीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर संचारी रोग और कोविड टीकाकरण समीक्षा की। उन्होंने जिम्मेदारों को हिदायत दी कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम राशिद अली खान ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे अभियान को गति दें। संचारी रोग नियंत्रण और टीकाकरण अभियान में कतई उदासीनता न दिखाएं। गांव से लेकर शहरी क्षेत्र तक साफ सफाई और दवाओं का छिड़काव कर शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाए। किसी भी कार्य को लेकर शिकायत मिली तो संबंधित व्यक्ति जिम्मेदार होगा।
उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों से टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य, बीईओ अवनीश यादव, सीडीपीओ विमलेश कुमारी, शिवम सैरी, विनोद कुमार, अंकुर श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें