औरैया। शहर के मोहल्ला बघाकटरा में मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगाई गई। इसमें महिलाओं की समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।
181 नंबर पर महिलाएं अपनी समस्याएं बताती हैं। उनकी समस्याओं की सुनवाई के लिए इसकी शाखा एन स्टॉप सेंटर बनाया गया है। इसकी मैनेजर ज्योति तिवारी में एक एकेडमी में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीरा गुप्ता ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने महिला हेल्प लाइन व शासन की योजनाओं की जानकारी दी। समाजसेवी दामिनी ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योजनाओं को प्रसारित करना नहीं बल्कि धरातल पर कार्य करना है। सरकार जनता से अधिकारी, जनप्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से सीधे संवाद कर लाभान्वित कर आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी विश्नोई व आधा सैकड़ा महिलाएं उपस्थित रहीं।