फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिस्ट बनाएं और अपंजीकृत श्रमिकों को जांच के बाद दिलवाएं एक हजार: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इटावा के सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने बुधवार को यहां के क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां भोजन व अन्य व्यवस्था देखी। इसके पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस से निजात दिलाए जाने की रूपरेखा बनाई। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि लॉकडाउन के दौरान जिले में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोना चाहिए।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक सुनीति से कोरोना वायरस से लोगों को निजात और जिले की सुरक्षा व्यवस्था के बाबत जानकारी ली। सांसद ने कहा कि सख्ती से शासन के आदेशों का पालन कराएं और लोगों को कोरोना वायरस से निजात दिलाएं। बताया कि श्रम मंत्रालय द्वारा 14 हजार खातों में एक हजार रुपया भेजा गया है। बताया कि जिले में जो व्यक्ति मजदूरी करते हैं, श्रम विभाग में पंजीकृत नहीं हैं। ऐसे लोगों की जांच लेखपाल व सचिव द्वारा कराई जाए। किसी योजना में अनुच्छादित नहीं होने पर उन्हें एक हजार रुपये का लाभ दिया जाए।
बैठक के बाद सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जालौन चौराहे के समीप क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। जहां प्रवासियों को दिए जाने वाले भोजन और वहां की तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में सदर विधायक रमेश दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव के अलावा ब्रजेश बंधू, दिलीप मिश्रा, आशीष चौबे व मनीष भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें