फोटो 17एयूआरपी04- विचित्र पहल संस्था की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
यमुना तट के सुंदरीकरण कराने पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति की बैठक यमुना तट पर स्थित राम झरोखे में हुई। बैठक में यमुना तट के सुंदरीकरण कराने पर चर्चा की गई।
संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते यमुना तट स्थल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यमुना घाट स्थल पर स्थित स्नान चबूतरा पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को काफी परेशानी हो रही है तथा पुलिया और नाली का निर्माण होना है, जबकि यमुना घाट पर हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन है। बैठक में निर्माणाधीन राम झरोखा के बारे में विचार विमर्श हुआ। इस संबंध में कस्बा खानपुर प्रधान पति मो. अकील ने बताया अगले सप्ताह से निर्माणाधीन राम झरोखे का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। बैठक में छैया त्रिपाठी, डॉ. सक्षम सेंगर एडवोकेट, रानू पोरवाल, कपिल गुप्ता, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, अर्पित गुप्ता, अमित यादव, सभासद पंकज मिश्रा, अर्पित दुबे एडवोकेट, अनूप विश्नोई, आनंद गुप्ता डावर, डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा, महेंद्र गुप्ता, लालू आदि मौजूद रहे।