फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की मौजूदगी में नगर पंचायत, पीडब्ल्यूडी एवं रेवेन्यू विभाग करेगा सरकारी जमीन का सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को अतिक्रमणरोधी अभियान के लिए हुई बैठक हंगामेदार रही। एसडीएम ने कहा कि अब किसी भी कीमत पर सरकारी जमीन पर किसी का कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए अगले तीन दिन में पीडब्ल्यूडी, रेवेन्यू, नगर पंचायत का ज्वाइंट सर्वे व्यापारी नेताओं की मौजूदगी में होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम अनुपम शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल, ईओ मोनिका उमराव, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह राठौर, लेखपाल अशोक कुमार की मौजूदगी में व्यापारियों की एक बैठक की गई। व्यापारी नेता सुखलाल गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों चले अतिक्रमण अभियान में विसंगतियां रहीं। व्यापारियों को बिना सूचना दिए ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दुकानों के आगे लगे टिनशेड तोड़ दिए गए। टिनशेड टूटने से बरसात में व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर एसडीएम ने साफ कहा कि व्यापारी अपनी जगह में टिनशेड और छज्जा डालें। पीडब्ल्यूडी या सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। निर्देश दिए कि पीडब्ल्यूडी, नगर पंचायत एवं रेवेन्यू विभाग व्यापारी नेताओं की मौजूदगी में अगले तीन दिनों में नगर में सरकारी भूमि का सीमांकन कर ले। इसके बाद वह स्वयं निरीक्षण करेंगे और अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कराई जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने बरसात के बाद अभियान चलाए जाने की मांग की। पर एसडीएम ने यह बात सिरे से नकार दी। बता दें कि पिछले सप्ताह नगर में एएसपी औरैया के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इसके बाद चेयरमैन अरविंद पोरवाल, पूर्व सभासद धर्मपाल सिंह, सभासद प्रतिनिधि शोभित गुप्ता ने डीएम को ज्ञापन दिया था। इसमें डीएम ने नगर पंचायत के ईओ को तीन दिन में सीमांकन कराने के निर्देश दिए थे। ईओ ने नगर पंचायत सीमा में नाली से नाली के बीच सीमांकन करा लिया था। मंगलवार को इसकी मियाद पूरी होती, इससे पहले ही व्यापारी नेता सुखलाल गुप्ता की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी औरैया से मिला था। इसमें मांग की गई थी कि सर्वे के बाद व्यापारियों को जानकारी देकर ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए। इसी के मद्देनजर बुधवार को व्यापारियों की मीटिंग बुलाई गई थी। सुखलाल गुप्ता, बारेलाल पाल, प्रतीक पोरवाल, संगम शुक्ला, हरिश्चंद्र पोरवाल, अजय गुप्ता, राजेश पोरवाल, प्रशांत त्रिपाठी, अब्दुल मसीद कादरी आदि मौजूद रहे।
अब सड़क किनारे ठेली खोमचे वाले और टेंपो आड़े तिरछे नहीं खड़े हो सकेंगे। इसके लिए ठेली खोमचे और टेंपो स्टैंड के लिए निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। ककराही बाजार क्षेत्र के लिए टेंपो स्टैंड ओवरब्रिज के नीचे होगा। दुकानों के लिए नुमाइश मैदान में स्थान बनेगा। भगवतीगंज के लिए ओवरब्रिज के नीचे ठेली खोमचे लगेंगे। टेंपो स्टैंड जिला पंचायत की खाली पड़ी जगह पर बनेगा। इसके लिए एसडीएम ने नगर पंचायत ईओ को जल्द से जल्द सर्वे और प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी ठेली खोमचे वालों को 15 दिन के अंदर आई कार्ड भी दिए जाएं। टेंपो स्टैंड पर आवश्यक सुविधाएं नगर पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराईं जाएं। इसके लिए आवश्यक टैक्स भी नगर पंचायत वसूले।
विज्ञापन

एसडीएम अनुपम शुक्ला ने नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल, ईओ मोनिका उमराव के साथ दुकानें आदि लगवाने के लिए नुमाइश मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पहुंचे अब्दुल मसीद कादरी ने कहा कि जहां नुमाइश मैदान लगता है वहां पर मरघट और कब्रिस्तान की जमीन है। इस पर एसडीएम ने आश्वस्त किया कि जो भी विधि सम्मत होगा, उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई होगी।
स्थानीय व्यापारियों ने मांग की कि डीएम के पूर्व के आदेशों के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में केवल नगर पंचायत से सीमांकन कराया जाए। यदि नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाली सड़कों पर पीडब्ल्यूडी एवं रेवेन्यू के साथ सीमांकन किया गया तो नगर में सभी बाजार पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि पिछले सप्ताह चेयरमैन अरविंद पोरवाल, पूर्व सभासद धर्मपाल एवं सभासद प्रतिनिधि शोभित गुप्ता द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद नगर पंचायत ने नाली से नाली के बीच सीमांकन कराया था। नगर पंचायत द्वारा कराए गए सीमांकन से ही अतिक्रमण हटाए जाने पर नगर का बाजार बच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें